Home Uncategorized मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को गम्भीरता से लें कांग्रेस...

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को गम्भीरता से लें कांग्रेस पदाधिकारी:- ओकटे

-पांच व छह दिसम्बर को पुन: लगेंगे नाम जुड़वाने शिविर

-18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने सक्रिय रहें पदाधिकारी

-युवाओं वर्ग भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने शिविरों में अवश्य पहुंचे

छिन्दवाड़ा:- युवा वर्ग का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पुन: प्रारंभ होगी। आगामी माह में दो दिनों के लिए सभी विधानसभाओं में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम जोड़ा जाएगा। इसे सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण गम्भीरतापूर्वक लें। क्योंकि भाजपा लगातार जिले से लेकर प्रदेश केन्द्र तक वोट की चोरी कर चुनाव जीत रही हैं। वोट चोरी का उल्लेख माननीय राहुल गांधी जी लगातार विभिन्न मंचों से कर रहे है और उनका वोट चोरी के खिलाफ सतत रूप से आंदोलन भी जारी है। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किए।

श्री ओकटे ने कहा कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी का साफ निर्देश है कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है इसीलिये कोई पात्र युवा मत के अधिकार से ना चूकें। इसीलिये जिले के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण अपने-अपने क्षेत्रों में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। जिले की छिन्दवाड़ा विधानसभा, अमरवाड़ा विधानसभा, चौरई विधानसभा व परासिया विधानसभा में आगामी 05 और 06 दिसम्बर 2026 को पुन: फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी जाएगी। मतदाता सूची का 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं से भी आग्रह किया कि वे भी निर्धारित तारीखों में अपना मतदाता सूची में जुड़वाने पहुंचे। मतदाता सूची में युवाओं का नाम जुड़ना और वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने का सबसे बड़ा परिणाम राजस्थान के पंचायत चुनाव के परिणाम है जहां कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि लगातार वोट की चोरी के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करने का परिणाम है राजस्थान से समाने आ चुके हैं। श्री ओकटे ने आगे कहा कि अब देश, प्रदेश, जिले व पंचायत स्तर तक हवा बदल चुकी है। जनता भाजपा के झूठ को अब अच्छी तरह समझ गई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आगे कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा जिस तरह एसआईआर में गड़बड़ियां की है, उसका परिणाम जिले से लेकर प्रदेश और केन्द्र में भी दिखाई दिया है। लगातार हो रही वोट की चोरी को रोकने और वोट की चोरी से सत्ता में काबिज हुई भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आवश्यक है कि पूरी गम्भीरता के साथ युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं ताकि युवाओं को भी अपने मतों का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने पुन: आग्रह किया कि कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण गम्भीरता के साथ युवाओं का नाम मतदाता सूची में गम्भीरता से जुड़वाएं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओकटे ने अंत में जिले के समस्त 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से भी आग्रह किया कि आयोजित शिविरों में पहुंचकर वे भी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ाएं। अगर किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वे उक्त क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण से भी सम्पर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें नाम जुड़वाने में किसी तरह की परेशानी ना आएं। किन्हीं कारणों से नाम जोड़ने से अगर मना किया जाता है तो उसकी भी सूचना अवश्य दें ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके।