Home CITY NEWS भारत को पोलियो मुक्त बनाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का...

भारत को पोलियो मुक्त बनाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प- विवेक बंटी साहू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत भारत को पल्स पोलियों से पूरी तरह से मुक्त किया जाएगा : बंटी विवेक साहू  

  • सांसद ने कहा पल्स पोलियो अभियान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पोलियो मुक्त भारत को मिल रहा बल  
  • सांसद ने जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

छिन्दवाड़ा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले सहित देश भर में राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पल्स पोलियों मुक्त भारत को बल मिल रहा है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत को पल्स पोलियों से पूरी तरह से मुक्त किया जाए। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में पल्स पोलियों अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने नन्हें बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की।

           सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि छिन्दवाड़ा जिले में 2 लाख 33 हजार 224 बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अब पालकों व अभिभावकों का भी फर्ज है कि वे भी आंगनवाड़ियों और स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचकर अपने बच्चों को पल्स पोलियों की दो बूंद खुराक अवश्य पिलाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। भारत तब ही आत्मनिर्भर बन सकता है जब यहा के लोग स्वस्थ और तंदरूस्त रहे। नन्हें बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाने से उन्हें पोलियों से मुक्ति मिल रही है। नन्हें बच्चें स्वस्थ रहेंगे तो वे बड़े होकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।

          इस अवसर पर सीएमएचओ श्रीमती डॉ अर्चना कैसवास, सीएस श्रीमती डॉ कंचन दुबे, जिला टीकाकरण अधिकारी श्रीमती डॉ. पुष्पा रानी सिंह, सांसद प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर, रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वेन्द्र बैस, शंशाक चंदेल, जिला अस्पताल से राजा राम मसकोली, बी अर देशमुख, श्रीमती आरती यादव, मनीष सिंह, महेश माहेश्वरी, जनाब अनवर सिद्दीकी, उमंग सतनकर, जिला अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं परिवारजन उपस्थित थे।