छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 6 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनिल जैन रहे। इस अवसर पर हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. उर्मिला खरपूसे एवं डॉ. सीमा सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
फाइनल में रोमांच चरम पर —
फाइनल मुकाबला पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा और शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के बीच खेला गया। बेस्ट ऑफ थ्री में दोनों टीमों ने एक-एक सेट जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। रोशनी कम हो जाने के कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
पी.जी. कॉलेज से अतुल सोनी और बिछुआ से रवि का खेल सबसे शानदार रहा। दर्शकों ने दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
निर्णायक — संजय बामने, जमील कुरैशी, मोनिका परिहार एवं गेंदलाल विश्वकर्मा।
सहयोग — जी.एस.आर. नायडू, शरद स्टीफन, मुकेश सोनी एवं अरविंद दुबे।
संचालन — स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सुशील कुमार पटवा ने पूरी प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।


