- चांद भाजपा मंडल के ग्राम मेघदौन में आयोजित हुए 69वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए सांसद
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान 338 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया
- 08 गंभीर मरीजों को किया गया छिन्दवाड़ा चिला चिकित्यालय रेफर
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे ग्रामीण भाई बहनों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। ग्रामीण परिवारों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं गए हैं। मोदी सरकार आदिवासियों और गरीब कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है।
यह बात लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने चांद भाजपा मंडल के ग्राम मेघदौन में आयोजित हुए 69वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे ग्रामीण व आदिवासी परिवारों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। लेकिन उनके स्वास्थ्य की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। शिविर के दौरान कुल 338 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 182 महिलाओं व बालिकाओं और 156 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। 08 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।
सांसद विवेक बंटी साहू ने 69 वें शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनका उचित इलाज कर उनका सहयोग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्हांेने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया साथ ही शिविर में मौजुद बच्चों से संवाद भी किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
- कार्यक्रम यह रहे उपस्थित
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवीय, विशवेन्द्र बैस, सत्यनारायण चौरिया, रामसिंह पटेल, शिव चौरसिया, बलवीर डेहरिया, मेघराज सिंह, निरंकार पटेल, मोहन सिंह वर्मा, रंजीत सिंह, नीरज सिंह, चंद्रपाल साहू, विनोद चौरिया, प्रवीण रघु, पप्पू पटेल, गगन पटेल, रमन हरि कवरेती, भादू, रामप्रसाद, प्रवीण रघुवंशी, रंजीत सिंह, सतीश पटेल, शहजाद सिंह, रविन्द्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



