Home CITY NEWS युवा संवाद कार्यक्रम में ,जागरूक नागरिक बनकर देश के विकास में सहभागी...

युवा संवाद कार्यक्रम में ,जागरूक नागरिक बनकर देश के विकास में सहभागी बनें युवा : शेषराव यादव

  • शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर सार्थक संवाद किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। संवाद के दौरान युवाओं को लोकतंत्र के महत्व, लोकतांत्रिक परंपराओं, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संविधान की मूल भावना से अवगत कराया गया। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सजगता और सहभागिता से सुनिश्चित होती है। इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि युवा शक्ति देश की दिशा और भविष्य तय करने की क्षमता रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक नैरेटिव, दुष्प्रचार अथवा अपुष्ट जानकारी से प्रभावित होने के बजाय तथ्यों और वास्तविकता के आधार पर अपनी राय बनाएं। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहें, अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें और एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में सक्रिय सहयोगी बनें।

उन्होंने कहा कि युवा संवाद जैसे आयोजन विद्यार्थियों में वैचारिक स्पष्टता, संवैधानिक समझ और सामाजिक दायित्व का बोध विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। एक जागरूक युवा ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, राकेश माइकल पहाड़े, श्रीमती अमिता बरहैया, श्रीमती आरती खण्डेलवाल, अनीश पटेल, शिवा सरसवार, अभिषेक परतेती, राहुल बादशाह,  तरूण सोनी, उज्जवल पटेल, लकी निषाद,  प्राचार्य डॉ अनिल जैन सहित व्याख्याता, महाविद्यालय कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।