Home CITY NEWS पंडित रविकांत शास्त्री ने कहा कि माँ नर्मदा का केवल एक बार...

पंडित रविकांत शास्त्री ने कहा कि माँ नर्मदा का केवल एक बार स्मरण करने मात्र से ही ब्रह्मांड के समस्त तीर्थों का पुण्य लाभ प्राप्त हो जाता

माँ नर्मदा के स्मरण मात्र से प्राप्त होता है समस्त तीर्थों का पुण्य लाभ : पंडित रविकांत शास्त्री

माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ में छठवें दिन अधंकासुर के प्रसंग के माध्यम से बताई नर्मदा महिमा

छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ में छठवें दिन की कथा में पंडित रविकांत शास्त्री ने अधंकासुर के प्रसंग का उल्लेख करते हुए धर्म, भक्ति और माँ नर्मदा की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।

पंडित रविकांत शास्त्री ने कहा कि माँ नर्मदा का केवल एक बार स्मरण करने मात्र से ही ब्रह्मांड के समस्त तीर्थों का पुण्य लाभ प्राप्त हो जाता है। माँ नर्मदा की महिमा अपरंपार है। उनके पवित्र जल के स्पर्श मात्र से कंकर भी शंकर बन जाता है। माँ नर्मदा का जल केवल जल नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। माँ नर्मदा का स्मरण और उनकी आराधना मनुष्य के जीवन को पवित्र करने के साथ ही आत्मिक शांति प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि नारायण की केवल चर्चा मत करो, नारायण का चिंतन करो। चिंता मत करो, चिंतन करो। जीवन में चिंता के स्थान पर ईश्वर का चिंतन करने से मन को शांति और सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि भारतीय संस्कृति में नदियों को केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति और आस्था का केंद्र माना गया है। माँ नर्मदा की महिमा और उनकी उपासना मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव, पूर्व विधायक अजय चौरे, उत्तम ठाकुर, आशीष ठाकुर, लखन वर्मा, संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, अभिलाष गौहर, संदीप चौहान, हिमाचल ठाकुर, अनीस पटेल, दिनसु यादव, जुगल यादव, आनंद निन्ना शुक्ला, विजय नामदेव एवं कमल बाजपेयी सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।