काराबोह डेम के समीप युवाओं ने चलाया जल स्वच्छता अभियान
जल संचय अभियान के तहत कराबोह डेम में चलाया गया स्वच्छता अभियान
छिंदवाड़ा_ सूचना तंत्र_जल संरक्षण एवं जल संचयन के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से दिन मंगलबार 17 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला छिंदवाड़ा द्वारा जिला समन्वयक अखिलेश जैन के कुशल मार्गदर्शन में परामर्शदाता विनोद तिवारी,श्रीमति लता नागले, श्रीमति तृप्ति सिंह, आशीष साहू के नेतृत्व में बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट ने जल संचय अभियान के अंतर्गत कारावोह डेम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डेम में जमा गाद को निकालने एवं जलाशय की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक अखिलेश जैन, परामर्शदाता विनोद तिवारी, डॉ. लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह एवं आशीष साहू सहित समस्त मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट ने सुबह से ही कारावोह डेम पहुंचकर हाथों में फावड़ा घमेला लिए डेम के पास जमी पाउच, पन्नी पालीथीन के साथ साथ साथ डेम की गाद को इकट्ठा कर श्रमदान से स्वच्छता अभियान चलाया।सभी के हाथों में फावड़ा घमेला लिए साथी हाथ बढ़ाना गीत गुनगुनाते हुए चंद समय में बड़ी संख्या में जल के किनारे की गंदगी सफाई कर श्रमदान के महत्व को जाना।छिंदवाड़ा विकासखंड के समस्त परामर्शदाताओं के साथ बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी अमित बर्खानिया, चीतेश डेहरिया, कामेश सूर्यवंशी,दीपिका मंडरा,प्रेरणा बनारिया,सोनाली यादव,तरुण भुवाडे, हर्षित धुर्वे,अक्षय ,दीपक मालवी, जाकिर खान,प्रियंका पवार,रोशनी पराड़कर,रामवती उइके, हुमैरा खान,रफत खान,रिचा भारद्वाज,रोशनी खंडागडे,सोनम सहारे, दिव्या ,नेहा , आकांक्षा,सानू खान,तनुश्री कोचे,सहित बड़ी संख्या में समाजसेवा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कर रहे स्टूडेंट एवं समाजसेवीयों ने भी श्रमदान कर अभियान में सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी परामर्शदाता विनोद तिवारी,एवं डॉ लता नागले ने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण को जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संदेश दिया।एवं कहा कि जल संरक्षण के प्रयास सभी को करना चाहिए तभी हम जल संकट से दूर हो सकते है। परामर्शदाता श्रीमती तृप्ति सिंह एवं आशीष साहू ने उपस्थित सभी लोगों को जल का महत्व बताते हुए कहा जल है तो कल है जल ही जीवन है इसे संरक्षित करना बहुत जरूरी है।कारावोह डेम के आस पास की सफाई अभियान के पश्चात सभी ने ग्राम कारावोह ग्रामीणों के बीच जल संगोष्ठी का आयोजन कर जल संरक्षण पर चर्चा की।ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



