छिंदवाड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 18 नवंबर को 80 वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, वे छिंदवाड़ा के 9 बार सांसद रहे हैं, वे केन्द्र में पर्यावरण मंत्री, कपड़ा मंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्री रहे है, उनकी प्रगतिशील सोच ने छिंदवाड़ा के विकास को नया स्वरूप दिया व देश और दुनिया में छिंदवाड़ा की पहचान बनाई है।
वे 1979 मैं पहली बार जब छिंदवाड़ा आए थे, तब पावरफुल नेता के रूप में उनकी पहचान थी, वह संजय गांधी के सहपाठी एवं इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे कहलाते थे, 1980 में पहली बार सांसद बने, उनके समर्थन से ही मध्य प्रदेश में अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री बने, उन्होंने अपने पावर का उपयोग करते हुए जिले से चार मंत्री बनवाएं जिसमें विजय कुमार पाटनी, रेवनाथ चौरे, हाजी इनायत एवं श्याम वाल्मीकि थे। बाद में उन्होने दीपक सक्सेना को भी मंत्री बनवाया जो लम्बे समय तक रहे, प्रदेश मेंं भाजपा की सरकार रही जिसमें चौधरी चन्द्रभानसिंह एवं नानामोहोड मंत्री रहे, एवं लम्बे समय से छिंदवाड़ा में कोई मंत्री नहीं है। कांग्रेस से भाजपा में आकर चुनाव लड़कर जीतने वाले कमलेश शाह अमरवाड़ा के विधायक बने और अब वे मंत्री बनने का इन्तजार कर रहे है।
प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकार रही छिंदवाड़ा के वे मुख्यमंत्री कहलाते थे, जिले में उनके बगैर पत्ता नहीं हिलता था, छिंदवाड़ा का विकास उन्होंने तेजी से शुरू किया कन्हर गांव पेयजल परियोजना, छिंदवाड़ा से परासिया बड़ी रेल लाइन ,छिंदवाड़ा से नई दिल्ली रेल, उन्होंने चलवाई, माचागोरा डैम उनकी सोच का परिणाम है ।
2003 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, जब से लगातार भाजपा की सरकार है, 2018 में कमलनाथ की सरकार बनी किंतु 18 महीने चली और सरकार गिर गई और भाजपा के शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने, 2023 में फिर भाजपा की सरकार बनी और डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, कमलनाथ जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने छिंदवाड़ा के विकास का पिटारा खोल दिया था एवं कई परियोजनाओं की स्वीकृति दी थी जिसमें मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी,कृषि विश्वविद्यालय, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, स्किल डेवलपमेंट एवं अन्य का योजनाओं की स्वीकृति दी थी किंतु शिवराज सिंह चौहान ने सभी योजनाओं पर कटौती कर दी मेडिकल कॉलेज को आधा कर दिया और सभी स्पेशिलिटी को हटा दिया, अब छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज की स्थिति रेफर सेन्टर जैसी होगी, छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का काम भी बहुत ढीला है, सिंचाई कॉम्प्लेक्स का काम ठेकेदार द्वार धीमी गति से किया जा रहा है अन्य परियोजनाएं भी अधूरी पड़ी है, मोहन सरकार को चाहिए कि आने वाली लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जीतना चाहते हैं तो कमलनाथ की सभी योजनाओं को पूर्णत: लागू करना पड़ेगा , जिससे छिंदवाड़ा का विकास तेजी से होगा और भाजपा की पहचान बनेगी
2019 में कमलनाथ ने अपने बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा का सांसद बनवाया, किंतु 2024 में कांग्रेस में विद्रोह होने के कारण नकुलनाथ चुनाव हार गए और छिंदवाड़ा में जन्मे भाजपा के विवेक बंटी साहू सांसद बने, जो अब पूर्णतया सक्रिय हैं, छिंदवाड़ा के होने के कारण उनका लगातार जनता से संपर्क बना हुआ है, जबकि नकुलनाथ संगठन को मजबूत करने में ध्यान दे रहे हैं,
सरकार गिरने के बाद कमलनाथ छिंदवाड़ा के विधायक हैं, उन्होंने 14 नवंबर को प्रदेश स्तर पर अपने बेटे नकुलनाथ की लांचिंग की है, वह छिंदवाड़ा के अलावा प्रदेश की राजनीति भी करेंगे और 14 नवंबर को भोपाल में नारे लगे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो नकुलनाथ जैसा हो कमलनाथ ने छिंदवाड़ा जिले को देश दुनिया में पहचान दी एवं जिले की जनता ने उन्हे सम्मान दिया है। जिले के विकास में उन्होने कोई कसर नहीं छोड़ी।
परिवर्तन प्रकृति का नियम है, वे अपना 80वां जन्म दिन मना रहे हैं उन्होंने अपनी विरासत अपने बेटे को सौंप दी है, किंतु कमलनाथ जैसा प्रगतिशील सांसद हर को होना चाहिए ,जिसको हर वर्ग चिंता हो। कमलनाथ अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं वे स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो।

