Home CITY NEWS प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 65 करोड़ से अधिक बहनों का...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 65 करोड़ से अधिक बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया : बंटी विवेक साहू

  • पगारा भाजपा मंडल के ग्राम पैजनवाड़ा में लगे 62 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिाविर का सांसद ने किया शुभारंभ  
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिाविर में हुआ 254 ग्रामीणों का उपचार, 17 लोगोें को किया रेफर  

छिन्दवाड़ा। सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में सोमवार को 62 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पगारा भाजपा मंडल के ग्राम पैजनवाड़ा में किया गया। जिसमें कुल 254 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें सभी का उपचार कर निःशुल्क दवाई वितरित की गई। शिविर के दौरान मिले 17 गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया।  

        शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण कर समाज का सही मायनों में आर्थिक विकास कर रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 65 करोड़ से अधिक बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। अब हमारी बहनों को अपने इलाज के लिए किसी के भरोसे नहीं बैठना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और नेतृत्च  में भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी शहरों और गांवों में स्वास्थ्य केन्दों एवं आगनवाड़ियों के माध्यम से हमारी बहनों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जा रहा है।

       शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने शिविर में दूरदराज गांवों से पहुंचे मरीजों से व्यक्तिगत मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना और चिकित्सकों व नर्सिंग स्टॉफ को सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के लिए कहा। कार्यक्रम को परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया व मंडल अध्यक्ष मनीष यादव से भी संबोधित किया। शिविर के दौरान श्रीमती ज्योति डेहरिया, मंडल अध्यक्ष मनीष सोनू यादव, जगदीश डेहरिया, अरुण यदुवंशी, अंसार सिद्दीकी, बल्लू नागी, बृजमोहन पटेल, धनलाल यादववंशी, रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, विश्वेंद्र बैस, वैभव जैन, पुनीत पुरी, देवजीत पात्रा, हरिओम साहू, विनोद साहू आदि मौजूद थे।