Home CITY NEWS युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत : बंटी विवेक साहू

युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत : बंटी विवेक साहू

  • सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में कुबेर सूर्यवंशी और बिट्टू मंडराह का हुआ भव्य स्वागत
  • भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ युवा मोर्चा का दायित्व शपथ ग्रहण समारोह

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के छिन्दवाड़ा स्थित कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी और जिला महामंत्री बिट्टू विवेक मंडराह ने शपथ ग्रहण की। इसके पूर्व नवनियुक्त दोनों प्रमुख पदाधिकारियों का छिन्दवाड़ा शहर सहित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वागत रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  

         इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विेवेक साहू ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा लगातार जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिससे भाजपा को ताकत मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा वायु की भांति है उन्हें वायु की तीव्रता की तरह कार्य करना चाहिए। सही मायने में भारतीय जनता युवा मोर्चा ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। उन्हें भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि जब मैं युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष था तब मैंने भाजपा की विभिन्न गतिविधियों के साथ ही जिले भर में वाहन रैली भी निकाली थी और लोगों को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा था। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सलाह दी कि वे भी कुछ इस तरह से करके भारतीय जनता युवा मोर्चा से युवाओं को जोड़े।

  • ऊर्जावान, जुझारू एवं कर्मठ युवा नेतृत्वकर्ता हैं कुबेर सूर्यवंशी और बिट्टू विवेक मंडराह

उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री बिट्टू विवेक मंडराह ऊर्जावान, जुझारू एवं कर्मठ युवा नेतृत्वकर्ता हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में युवा मोर्चा नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगा तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री बिट्टू मंडराह के स्वागत में रविवार को भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू ने सहभागिता कर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। रैली के शुभारंभ के पश्चात सभी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित युवा मोर्चा के दायित्व शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

  • नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री बिट्टू मंडराह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कुबेर सूर्यवंशी और बिट्टू विवेक मंडराह के साथ सामूहिक प्रयासों से भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा संगठन की विचारधारा और नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री बिट्टू विवेक मंडराह को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

  • युवा शंखनाद रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी के पदभार ग्रहण समारोह के पूर्व युवा शंखनाद रैली का आयोजन किया गया, जो मानकादेही से प्रारंभ होकर भाजपा कार्यालय पहुंची जिसमें वीआईपी चौक में अमित बेले मित्रमंडली व सूर्यवंशी समाज द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात अम्बेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण कर, शिवाजी चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात अनगढ़ हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन के बाद फव्वारा चाौक में समीर दुबे, उज्जवल पटेल, मित्रमंडली द्वारा स्वागत किया गया। गर्ल्स कॉलेज के सामने जितेश पटेल मित्रमंडली द्वारा स्वागत किया गया। मेजर अमित ठेंगे प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बस स्टेंड में राहुल बंसल मित्रमंडली द्वारा जेसीबी से फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।  

  • कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री कमलेश उइके, विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, बंटी पटेल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, नवीन बारस्कर, कार्यालय मंत्री भरत घई, भाजपा नेता लखन वर्मा, दारा जुनेजा, संजय पटेल, धर्मेन्द्र मिगलानी, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, विशवेन्द्र बैस, रवि मालवी, गोपाल यदुवंशी, अलकेश साव, रामेश्वर चौधरी, भूषण अरोरा, पंकज मूंगिया, सचिन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।