- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने आत्मीय स्वागत कर नवीन दायित्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखनंदन जावरे ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से सौजन्य भेंट कर नवीन दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सुखनंदन जावरे का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने और उनकी अपेक्षाओं को समझकर कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्री जावरे को मिली नई जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर समाज के बीच पहुंचें, संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें और पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने नव नियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखनंदन जावरे के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष बत्रा, दिन्शू यादव, जितेंद्र शाह, अंकित जैन, अनीश पटेल, मोंटी शर्मा, राहुल शर्मा, शिवा सरसवार, अभिषेक परतेती, वैकुंठ राय, अमित बेले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे



