प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल 22 नवंबर को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे
- व्यापारी सम्मान एवं कार्यकर्ताओं से संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, तैयारियों को लेकर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रवीण नीखरा 22 नवंबर रविवार को शाम 4:30 बजे से 23 नवंबर सोमवार को सुबह 11 बजे तक छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रवास के दौरान व्यापारी सम्मान एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री के प्रवास को लेकर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय में नगर के प्रमुख व्यापारियों की विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने सभी उपस्थित व्यापारियों से प्रवास एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही स्वागत व्यवस्था, व्यापारी सम्मान एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, पूर्व सभापति एवं भाजपा नेता अभिलाष गोहर, मनोज गुप्ता एवं व्यापारी अध्यक्ष दीपू वंसल की उपस्थिति में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। उपस्थित व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां संभालने का दायित्व लिया।
बैठक में निक्की सूर्यवंशी, शशिकांत सूर्यवंशी, गौरव डोडानी, धर्मेंद्र चौरसिया, आकाश पंजवानी, अमरदीप परसवानी, सचिन काले, सचिन मक्कड़, श्रीकुंज अग्रवाल, सुधीर चौधरी, मनोज चौधरी, बबलू अग्रवाल, श्रेय सिंघई, अभिषेक शुक्ला, संतोष पटेल, जगदीश ठाकुर, राकेश अग्रवाल, पंकज साहू, शैलेन्द्र जैन, अधीर वर्मा, सुनील राजपूत, युवराज पटवा, गुंजन नायक, सार्थक पोफली, गोलू विश्वकर्मा, राजेश साहू, विनोद साहू, नीलेश नेमा, अशोक चौधरी, अनुराग वर्मा, जगदीश सिंह ठाकुर, दीपक शर्मा, परख मिगलानी, आकाश सिंह चौहान, धीरज कश्यप, प्रशांत शर्मा, अखिलेश राय, अर्जुन कलसकार, बलदेव जावा, राजेश जुनेजा, अंश सूचक, शुभम शर्मा एवं आकाश जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक का आभार प्रदर्शन श्रेय सिंघई ने किया।



