Home Uncategorized 29 को होगा कल चोरी समाज का विशाल परिचय सम्मेलन

29 को होगा कल चोरी समाज का विशाल परिचय सम्मेलन

कलचुरी समाज का विशाल परिचय सम्मेलन, वरिष्ठ जन सम्मान एवं विशेष प्रतिभा सम्मान का 29 को होगा आयोजन  

छिंदवाड़ा। जिला सर्ववर्गीय कलचुरी कलार समाज के द्वारा 29 नवंबर दिन रविवार को चंद्रप्रभा लॉन नागपुर रोड पाठाढाना छिंदवाड़ा में करने का निर्णय लिया गया है। जिला सर्ववर्गीय कल्चुरी कलार समाज के अध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि परिचय सम्मेलन में कलार समाज के सभी वर्गों के विवाह योग्य युवक व युवती एवं पुनर्विवाह के इक्छुक उम्मीदवार शामिल होंगे। सभी को मंच के माध्यम से परिचय का अवसर उपलब्ध कराया जाएंगा। इस दौरान वरिष्ठों एवं उच्च शिक्षा में विशेष उपलब्धि, खेल जगत में प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेनी वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दोपहर के स्नेह भोज भी सभी के स्वागत में आयोजित किया गया है।

           जिला सर्ववर्गीय कलचुरी कलार समाज के प्रवक्ता आशीष कटकवर और अखिल सूर्यवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर अस्थायी कार्यकारणी भी बनाई गई है। जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया गया है और कलार समाज के सभी वर्गों के सदस्य आयोजन की सफलता हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिला सर्ववर्गीय कलचुरी कलार समाज के द्वारा सभी सर्ववर्गीय सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागी होने की अपील भी की गई है।