Home CITY NEWS भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ली विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण...

भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ली विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक

  •  छिन्दवाड़ा के दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ ने भी की बैटक में सहभागिता
  •  बैठक में संगठन विस्तार और आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन
  •  प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हुआ आत्मीय दीपावली मिलन समारोह

छिन्दवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रसाद, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, निशांत खरे एवं प्रकोष्ठ प्रमुख आशुतोष के आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक संदीप रजक के मार्गदर्शन में भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में छिन्दवाड़ा के दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ ने भी सहभागिता की।

             दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अरविंद कुमार बाथव ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। विशेष रूप से जिला स्तरीय टीमों के गठन, केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की दिव्यांगजन हितैषी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर पर बैठे दिव्यांगजन तक पहुंचाने तथा मासिक एवं वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सेवा कार्यों को विस्तार देने, डिजिटल तकनीक के माध्यम से वर्चुअल बैठक आयोजित करने, जिला एवं संभाग स्तर पर गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने, 2 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विशेष अभियान के अंतर्गत विशेष सेवा दूत के कार्यों में सहयोग करने, नशामुक्ति अभियान में भागीदारी निभाने तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।  

         दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अरविंद कुमार बाथव ने बताया कि बैठक में पार्टी के प्रति किए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने, विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर दिव्यांग हितैषी गतिविधियों का संचालन करने, भारतीय संस्कृति पर चिंतन, संगठनात्मक क्षमता विकास तथा आगामी तीन वर्षों का गतिविधि रोडमैप तैयार करने पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बृज किशोर शर्मा, आशीष चंदेल, समीर दीक्षित, अरविंद कुमार बाथव, पर्वतराव धोटे एवं ललित चावला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अरविंद कुमार बाथव ने बताया कि बैठक के पश्चात शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से आत्मीय मुलाकात की तथा सहभोज में शामिल हुए। समारोह में छिंदवाड़ा व पांढुर्णा के सांसद बंटी विवेक साहू, आरती स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रितु खंडेलवाल, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, सोहित राय, राजीव शर्मा, नरेंद्र पंडोले सहित अनेक गणमान्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठनात्मक एकजुटता, सामाजिक समरसता और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।