एक समय भगवान शिव ने जंभासुर नामक असुर का वध किया था। उस युद्ध में असुर का रक्त भगवान शिव के त्रिशूल पर लग गया। जब त्रिशूल को शुद्ध करने का प्रयास किया गया था शुद्ध नही हुआ तो
भगवान शिव ने त्रिशूल को अनेक तीर्थों के जल में धोया, लेकिन त्रिशूल पर लगा रक्त नहीं निकला।
तब भगवान शिव शूलपाणि क्षेत्र में पहुँचे। वहाँ उन्होंने अपने त्रिशूल से पर्वत को भेदा। पर्वत के भेदन से एक पवित्र कुंड प्रकट हुआ।
उसी समय माँ नर्मदा ने अपनी पवित्र जलधारा से भगवान शिव के त्रिशूल को स्वच्छ कर दिया। त्रिशूल शुद्ध होने पर भगवान शिव को शांति मिली।
भगवान शिव ने उस स्थान को पवित्र तीर्थ का महत्व प्रदान किया। इसी कथा से शूलभेद तीर्थ और शूलपाणेश्वर महादेव की महिमा जुड़ी माँ नर्मदा सभी तीर्थो की जननी ह माँ नर्मदा का नाम लेने उनका चिंतन करने से सभी पापो का नाश हो जाता ह



