Home CITY NEWS जब शहर की जल समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा करने का...

जब शहर की जल समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा करने का अवसर था तब जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कहाँ थे : अरविंद राजपूत  

  • अरविंद राजपूत ने कहा आज कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे

छिन्दवाड़ा। नगर निगम छिंदवाड़ा में एल्डरमैन मनोनीत पार्षद, भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राजपूत ने कहा कि शहर की जल समस्या को लेकर आज कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन दे रहे हैं और घड़ियाली चिंता जताकर अपनी राजनीतिक सक्रियता दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन सवाल यह है कि जब शहर की जल समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा करने का अवसर था तब ये जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कहाँ थे।  

        नगर निगम छिंदवाड़ा में एल्डरमैन मनोनीत पार्षद अरविंद राजपूत ने कहा कि हमारे संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट को देखते हुए, इस वर्ष कम वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार करने के लिए नगर निगम के सभागृह में सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जल संकट से निपटने, नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने और समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आवश्यक निर्णय भी लिए गए। लेकिन उस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम अध्यक्ष सहित कांग्रेस का एक भी पार्षद उपस्थित नहीं था।

       नगर निगम छिंदवाड़ा में एल्डरमैन मनोनीत पार्षद अरविंद राजपूत ने कहा कि आज सवाल पूछने वाले कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों से मेरा सीधा सवाल है, जब समस्या के समाधान की चर्चा हो रही थी, तब आप गायब क्यों थे। जब शहर के हित में सुझाव देने और जिम्मेदारी निभाने का अवसर था, तब आप सामने क्यों नहीं आए। निगम अध्यक्ष और नेता विपक्ष को संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने ख़ुद काल करके बैठक में आमन्त्रित किया था। आज कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर किसे गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।  

      नगर निगम छिंदवाड़ा में एल्डरमैन मनोनीत पार्षद अरविंद राजपूत ने कहा कि क्या जनता की समस्याओं का समाधान आपकी प्राथमिकता है या सिर्फ राजनीतिक विरोध करना। जनता सब देख रही है। केवल ज्ञापन देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। जिम्मेदारी होती है समाधान की प्रक्रिया में शामिल होने की, सुझाव देने की और मिलकर काम करने की। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राजपूत ने कहा कि विरोध करना है तो तथ्यों के आधार पर कीजिए, लेकिन पहले यह तो बताइए कि समाधान की बैठक में आपकी गैरमौजूदगी का कारण क्या था। शहर को नौटंकी नहीं, समाधान चाहिए। शहर को राजनीति नहीं, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि चाहिए