Home CITY NEWS भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ ने किया लाभार्थी दिव्यांगजनों का सम्मान

भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ ने किया लाभार्थी दिव्यांगजनों का सम्मान

  • प्रकोष्ठ के द्वारा जुन्नारदेव में दिव्य दिवाली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

छिन्दवाड़ा। भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ के द्वारा जुन्नारदेव में दिव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने लाभार्थी दिव्यांगजनों का सम्मान भी किया। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की दिव्यांगजन हितैषी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ दिलाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति व प्रदेश संयोजक संदीप रजक जी के मार्गदर्शन में भाजपा दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के द्वारा जुन्नारदेव में दिव्य दीवाली मिलन समारोह मनाया गया।

             कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा दिव्यांग जनकल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी अरविंद कुमार बाथव थे। साथ ही आमंत्रित अतिथियों में जुन्नारदेव नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोटे, सांसद प्रतिनिधि आश्रय जैन और समग्र दिव्यांग जन जागरूकता संगठन के जिलाध्यक्ष अमित इंगले भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता का पूजन करके की गई। इसके पश्चात आमंत्रित अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। स्वागत बेला पश्चात प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अरविंद कुमार बाथव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पावन पर्व दीपावली की बधाईयाँ दी और दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ की जानकारी देते हुए वर्तमान गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के दिव्यांग जनों को लाभान्वित किया जा रहा है और वर्तमान योजनाओं में आवश्यक बदलाव कर और भी बेहतर, सरल व लाभदायक बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के लिए विशेष भर्ती अभियान आरंभ किए जाने और केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग पेंशन में वृद्धि की घोषणा किए जाने की जानकारी दी।

            समग्र दिव्यांग जन जागरूकता संगठन के जिलाध्यक्ष अमित इंगले ने दिव्यांग जनों को मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने मार्गदर्शन दिया। जुन्नारदेव नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोटे ने नगरीय निकाय द्वारा दिव्यांग जनों को दी जा रही सुविधाओं की चर्चा करते हुए आम जनता से दिव्यांग जनों को संवेदनशील होकर सहयोग करने आह्वान किया। सांसद प्रतिनिधि आश्रय जैन ने सभागार में आए दिव्यांगजनों से उनकी समस्या जाना और उन्हे समाधान हेतु आश्वस्त कर आवेदन लिया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अतिथियों ने शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे दिव्यांग जनों का सम्मान किया। सम्मानित होकर दिव्यांग जन अत्यंत प्रशन्न नजर आए और उन्होंने भाजपा सरकार की कल्याणकारी गतिविधियों की भूरी भूरी प्रशंसा की और नगरीय क्षेत्र में दिव्यांग जनों को फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।  

            प्रदेश सह संयोजक अरविंद कुमार बाथव ने जुन्नारदेव नगर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों को बूथ लेवल तक के अंतिम सिरे के दिव्यांग जनों तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देश दिया। तत्पश्चात पालाचौरई ग्राम पंचायत में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पहुँच कर उपस्थित पंचायत के कर्मचारियों, ग्रामवासियों से सौजन्य भेंट की और स्वागत के बाद सभी दिव्यांग जनों से उनकी समस्या सुनी और जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एक दिव्यांग को सांसद प्रतिनिधि आश्रय जैन द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

         भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दिव्य दिवाली मिलन समारोह को प्रभारी नगर मंडल अध्यक्ष सपना पाल के मार्गदर्शन में, अनिरूद्ध चटर्जी नगर मंडल महामंत्री, मयंक साहू मन की बात प्रभारी, भूषण अरोडा कार्यालय मंत्री, राजेन्द्र रजक सोशलमीडिया प्रभारी, पारस बोनिया अध्यक्ष वार्ड क्र. 2, शरद कोरोलिया पूर्व पार्षद, कपिल शुक्ला बूथ अध्यक्ष, नीतेश यादव नजरपुर बूथ अध्यक्ष, विपिन बिंदवारी, ग्राम पंचायत पालाचौरई से उपसरपंच सुनील कुमार पवार, भाजपा नेता प्रभात विश्वकर्मा, पंच सदस्यों में भोलाराम सोनारे, दुर्गेश कायदा, रणजीत सिंह ठाकुर, बीजेपी नेत्री सीमा पवार, सविता ठाकुर, राजकुमार देहरिया, भरत देहरिया, अनुराग शर्मा और राकेश ठाकुर ने अथक प्रयास कर कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया।