सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं और बधाई
छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के समस्त जिलेवासियो को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। इस शुभ अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भगवान धनकुबेर और भगवान धन्वन्तरि से प्रार्थना की है कि वे समस्त जिलेवासियों को सुख, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करे। सभी के जीवन मे खुशहाली और आनंद का माहोल रहे। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा के दौरान धनतेरस की कथा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस शुभ अवसर पर भगवान धनकुबेर और भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना करने का विधान है। पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि कलश लेकर समुद्र से अवतरित हुए थे। इसी वजह से उनके प्रकटोत्सव के रूप में धनतेरस का पर्व देशभर में मनाया जाता है। भगवान धन्वन्तरि को औषधि और चिकित्सा का देवता भी माना जाता है।



