Home CITY NEWS देश की दशा और दिशा देश का युवा तय करेगा : बंटी...

देश की दशा और दिशा देश का युवा तय करेगा : बंटी विवेक साहू

देश की दशा और दिशा देश का युवा तय करेगा : बंटी विवेक साहू

  • सांसद ने चौरई में विद्यार्थियों से किया संवाद
  • शासकीय महाविद्यालय चौरई में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान पर हुई छात्रों की प्रतिस्पर्धा  

छिन्दवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत बुधवार को शासकीय महाविद्यालय चौरई में लोकतंत्र बनाम अराजकता पर छात्रों की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू सहित भाजपा नेताओं की उपस्थित रही। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने शासकीय महाविद्यालय चौरई में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणावादिनी ने समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात किया गया। वहीं स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। शासकीय महाविद्यालय चौरई में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि देश की दशा और दिशा देश का युवा तय करेगा।  

       कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बबलू रघुवंशी, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन रायसंजय पटेल, प्रभारी डॉ. आनंद शर्मा, भाजपा जिला मंत्री नीलू निर्मलकर, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, छिंदवाड़ा से रिजवान कुरैशी, संजय पटेल, रोहित पोफली, प्रभुनारायण नेमा, दीपक खंडेलवाल, विश्वेन्द्र बैस, वरिष्ठजनों में सिरपत नायक, सुरेंद्र सोनी, वेद प्रकाश चौरसिया, सुरेश शर्मा, जितेंद्र बब्बी चौरे, चंद्रभान सोनी, संजय ठाकुर, रितु चौरसिया, आनंद चौरसिया, सुषमा वर्मा, कुलदीप दहिया, अमन साहू, अमन, संकेत जैन, मनु शर्मा, समेत नेतागण व महाविद्यालय प्राचार्य राजेश कहार, स्टाफ एवं बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।