Home CITY NEWS स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक और ले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ :...

स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक और ले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : बंटी विवेक साहू

  • चौरई के ग्राम कलकोटी में लगा 71वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • सांसद ने शिविर में पहुंचकर किया मार्गदर्शन
  • ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान 641 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया
  • 14 गंभीर मरीजों को किया गया छिन्दवाड़ा चिला चिकित्यालय रेफर

छिन्दवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती 25 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे 100 दिन सेवा, संकल्प और स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत जिले के यशस्वी सांसद विवेक बंटी साहू की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को चौरई के ग्राम कलकोटी में 71वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  

        शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के यशस्वी सांसद बंटी विवेक साहू उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिविर के दौरान कुल 641 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 362 महिलाओं व बालिकाओं और 279 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। 14 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।

       शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 100 दिन सेवा, संकल्प और स्वास्थ्य अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण का यह क्रम निरंतर जारी है।

  • कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में पंडित रमेश दुबे (पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक), लखन वर्मा (विधानसभा प्रभारी), शैलेंद्र बबलू पटेल (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा), धरम वर्मा (कुंडा मंडल अध्यक्ष), सरोज राधेश्याम रघुवंशी (जनपद अध्यक्ष), नीलू निर्मलकर (जिला महिला मंत्री), ऋषि पटेल, सीपत नायक, मझलो पटेल, बलवंत पटेल, श्रीराम भाई, मदन राय (नगर मंडल अध्यक्ष), आशीष वर्मा (उपाध्यक्ष), शुभम शर्मा (उपाध्यक्ष), सिद्धांत दुबे (मन की बात प्रमुख), हरिप्रसाद वर्मा (अध्यक्ष किसान मोर्चा, कुंडा मंडल), संतोष पटेल (पूर्व जनपद सदस्य), भगवानदास चंद्रवंशी (मंत्री, कुंडा मंडल), रहेश वर्मा (जनपद सदस्य), धनराज वर्मा, रामकुमार पटेल, राजकुमार साहू, रहेश पटेल, वैष्णवी विष्णु वर्मा (सरपंच) सहित संदीप राय (मीडिया प्रभारी, कुंडा मंडल) एवं ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।