Home Uncategorized खंडवा दादाजी धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिली दादाधाम एक्सप्रेस की...

खंडवा दादाजी धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिली दादाधाम एक्सप्रेस की सौगात

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से खंडवा दादाजी धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिली दादाधाम एक्सप्रेस की सौगात

  • सांसद के प्रयासों के बाद दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की रेलवे ने दी मंजूरी
  • सांसद ने 08 अगस्त 2025 को जीरो आवर्स में लोकसभा में भी उठाया था मामला
  • सांसद ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात करते हुए दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन का निवेदन किया था  
  • दोनों जिलों के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद बंटी विवेक साहू का माना आभार
  • नागपुर और भुसावल के बीच चलेगी दादाधाम एक्सप्रेस  

छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के बाद श्री दादाजी धाम खंडवा जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कोरोना काल से बंद नागपुर और भुसावल के बीच चलने वाली दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन के लिए सांसद के लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि रेलवे ने दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मंजूरी दे दी है।

       उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते हुए दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन का निवेदन किया गया था, साथ ही लोकसभा सत्र के दौरान नियम 377 के तहत 08 अगस्त 2025 को जीरो आवर्स में दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने की मांग उठाई थी। उनके द्वारा नागपुर में आयोजित हुई मंडल स्तरीय बैठकों में भी दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन का प्रस्ताव रखा गया था। पिछले दिनों सांसद ने नागपुर में हुई रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में पांढुर्णा के दादाजी भक्तों और निवासियों के द्वारा दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन को लेकर तैयार किए गए गाने को भी रेलवे के अधिकारियों को सुनाया था।

        सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किए गए लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि केन्द्रीय रेल मंत्रालय ने भुसावल से नागपुर के बीच दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जो पांढुर्ना होते हुए खंडवा जाएंगी। दादाधाम एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति मिलने की सूचना मिलते ही छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले सहित पांढुर्ना शहर में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं और दादाभक्तों ने खुशी जाहिर की है, साथ ही पांढुर्णा शहर में पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई है। दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की स्वीकृति मिलने पर दोनों जिलों के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।    

       गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान बंद हुई दादाधाम एक्सप्रेस क्षेत्रवासियों के लिए खंडवा आने-जाने के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन थी। इस ट्रेन के बंद होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। विशेष रूप से खंडवा जाकर श्री दादाजी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। जिसको लेकर लंबे समय से दादाधाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू करने की मांग की जा रही थी। दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मांग को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष मामला रखा गया था। जिसके परिणामस्वरूप रेल मंत्री ने 23 नवंबर को पत्र जारी कर भुसावल से खंडवा, इटारसी, बैतूल और पांढुर्ना रेलमार्ग से भुसावल और नागपुर के बीच नई रेलगाड़ी भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। संबंधित स्वीकृति का पत्र वायरल होते ही पांढुर्ना जिले के दादाभक्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। टेªन को स्वीकृति मिलने से खंडवा के साथ-साथ इस मार्ग में यात्रियों को जहा आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेंगी वही विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य नागरिकों को भी रेलसेवा का लाभ मिलेगा।