डॉ. सीमा दीपक कोल्हे को पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा। मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय, सीहोर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से श्रीमती सीमा दीपक कोल्हे को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री यादव ने इस उपलब्धि को श्रीमती सीमा कोल्हे की लगन, परिश्रम, समर्पण एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का गौरवपूर्ण परिणाम बताते हुए कहा कि पीएचडी की उपाधि प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। उनकी यह सफलता शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती सीमा कोल्हे, भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक दीपक कोल्हे की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने ज्ञान, शोध एवं अनुभव के माध्यम से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में सार्थक योगदान देंगी तथा अपनी उपलब्धियों से परिवार एवं समाज का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
श्रीमती सीमा कोल्हे की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।