रैली के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर दायित्व ग्रहण करेंगे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी
- शिवाजी महाराज को नमन, अमर शहीद मेजर अमित ठेंगे को पुष्पांजलि अर्पित कर दायित्व ग्रहण करेंगे कुबेर सूर्यवंशी
- छत्रपति शिवाजी महाराज को माल्यार्पण कर अमर शहीद मेजर अमित ठेंगे को अर्पित करेंगे पुष्पांजलि
- युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी रविवार को वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में ग्रहण करेंगे दायित्व
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी रविवार को सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में अपना दायित्व ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा विशेष कार्यक्रम एवं युवा रैली का आयोजन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजे स्थानीय ईएलसी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके पश्चात युवाओं की रैली के साथ मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित अमर शहीद मेजर अमित ठेंगे को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। यहां से रैली जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगी, जहां कुबेर सूर्यवंशी वरिष्ठ नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा ने जिले के समस्त युवा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



