Home Uncategorized क्रिकेट के माध्यम से जिले के युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का...

क्रिकेट के माध्यम से जिले के युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर : बंटी विवेक साहू

  • सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया और कहा कि खेलो, आगे बढ़ो और अपनी प्रतिभा से छिंदवाड़ा का नाम रोशन करो
  • सांसद ने सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का किया शुभारंभ
  • जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र से कुल 151 टीमों ने कराया  अपना निःशुल्क पंजीयन

छिंदवाड़ा। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिससे जहां जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों एवं वार्ड स्तर तक के सभी खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में खेलने का अवसर मिलेगा वहीं चयनित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी दिया जाएंगा। उक्त आशय का उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।    

       उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में इस वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र से कुल 151 टीमों ने अपना निःशुल्क पंजीयन कराया है, जो युवाओं में क्रिकेट के प्रति बढ़ते जुनून और खेलों के प्रति उनकी रुचि को दर्शाता है। जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य अतिथियों ने बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

       इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की विभिन्न 151 टीमों ने अपना कराया पंजीयन कराया है, क्रिकेट के माध्यम से युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएंगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने, अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। क्रिकेट के माध्यम से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिल के शहरों और गांवों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की यह पहल निश्चित रूप से खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया और कहा कि खेलो, आगे बढ़ो और अपनी प्रतिभा से छिंदवाड़ा का नाम रोशन करो।

       कार्यक्रम के दौरान महापौर विक्रम अहके ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में खेल भावना विकसित करने एवं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेंगी। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झांझरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान पुलिस बैंड ने भी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी।  

  • कार्यक्रम में यहा रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झांझरी, चंद्रभान देवरे, मनोज सक्सेना, जगेन्द्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिट्टू विवेक मंडराह, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोपली, अलकेश लांबा, अरविंद राजपुत, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, जिला खेल अधिकारी योगेश चौरिया, श्रीमती गरीमा प्रतीक दामोदर, संदीप चौहान, प्रमोद शर्मा, रंगू यादव, माइकल पाहडे, जगदीश गोदरे, विजय पाटिल, राहुल बंटी उईके, बलराम साहू, ओम चौरसिया, विशवेन्द्र बैस, शंशाक चंदेल, रवि मालवी, पंकज पाटनी, सुनील परतेती, संदीप मालवी, श्रेय जैन, जावेद खान, शैलेष करमरकर व अन्य वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित थे।