Home Uncategorized विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और जनजातीय गौरव पर रखे...

विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और जनजातीय गौरव पर रखे विचार

माय भारत छिंदवाड़ा ने एसटी-एससी विद्यार्थियों के साथ मनाया जनजातीय गौरव दिवस

  • महापौर विक्रम अहाके की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और जनजातीय गौरव पर रखे विचार

छिंदवाड़ा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को माय भारत छिंदवाड़ा द्वारा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, छिंदवाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर नगर निगम महापौर विक्रम अहाके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जनजातीय गौरव दिवस के महत्व, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान तथा देश की स्वतंत्रता और सामाजिक चेतना में जनजातीय महापुरुषों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास को याद किया।

इस अवसर पर माय भारत छिंदवाड़ा की ओर से महापौर विक्रम अहाके को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय महापुरुषों के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में कमलेश डेहरिया, हेमकरण टेकाम, जगदीश गोदरे, पवन गोस्वामी, नीरज पवार, आंशिक रघुवंशी, विवेचना डेहरिया सहित अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी उपस्थित रहे