सहस्त्रबाहु जयंती पर सहस्त्रबाहु चौक पोला ग्राऊंड छिंदवाड़ा में आज होगी विशेष पूजा अर्चन
छिंदवाड़ा। सर्ववर्गीय जिला कलार समाज के द्वारा सहस्त्रबाहु चौक पोला ग्राऊंड छिंदवाड़ा में सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया है। सर्ववर्गीय जिला कलार समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि सहस्त्रबाहु चौक पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में सुबह 10 बजे से सर्ववर्गीय जिला कलार समाज के द्वारा विशेष पूजन अर्चन मातृशक्ति की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समाज के अन्य वर्गों के द्वारा जिले भर में अन्य कार्यक्रमों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अलग-अलग स्थानों में आयोजित किये आगामी 29 नवम्बर को जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएंगा। सहस्त्रबाहु जयंती के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राय, सूर्यवंशी, माहोरे, जायसवाल, चौकसे, शिवहरे, मालवीय व अन्य सर्ववर्गीय कलार समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित रहें



