Home CITY NEWS जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को जिलेभर में होंगे भव्य आयोजन,

जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को जिलेभर में होंगे भव्य आयोजन,

जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को जिलेभर में होंगे भव्य आयोजन, महापुरुषों के योगदान से युवाओं को कराएंगे परिचित
 भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : आदित्य बबला शुक्ला

 जनजातीय गौरव दिवस केवल एक समाज का नहीं, हम सभी का गौरव पर्व है : शेषराव यादव

 संगठन प्रभारी ने मंडल प्रभारियों से ली संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई

छिंदवाड़ा। जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह एवं महापौर विक्रम अहके सहित वरिष्ठ नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाना है। इस अवसर पर जिले के सभी आदिवासी देवस्थानों के साथ जनजातीय एवं स्थानीय महापुरुषों का स्मरण कर उनके जीवन, संघर्ष और योगदान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में एक साथ कई दायित्वों का निर्वहन करने की क्षमता है। पार्टी के विभिन्न अभियान कार्यकर्ताओं को निरंतर जनता के बीच सक्रिय रखते हैं। अभियान की टोलियां पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन की गतिविधियों को गति दें। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा का कार्यकर्ता मजबूत है। प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि 11 नवंबर से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस केवल किसी एक समाज का नहीं, बल्कि हम सभी के गौरव और सम्मान का पर्व है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 29 नवंबर को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।

विधायक कमलेश शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाया जाना है। जनजातीय समाज के उत्थान और कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर दी जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों से संवाद कर यह भी जाना जाए कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।

महापौर विक्रम अहके ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत जनजातीय चौपालों का आयोजन भी किया जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनजातीय समाज के गौरव और सम्मान को बढ़ाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में अवसर दिया जाना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

बैठक के दौरान मंच पर जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बाबरिया, नत्थन शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ज्योति डेहरिया, लखन वर्मा एवं दिनेश अंगारिया उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश उइके ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विजय पांडे ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि, जनजातीय मोर्चा के पदाधिकारी एवं अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने मंडल प्रभारियों को बैठक ली

जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने मंडल प्रभारियों से उनके मंडलों में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए।
उन्होंने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए मंडलवार जिम्मेदारियों और तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा प्रत्येक कार्यक्रम की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें।

श्री शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए जनसंपर्क और संवाद को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने के प्रयास किए जाएं।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, सामूहिक प्रयास और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।