Home CITY NEWS अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना भी ईश्वर की सच्ची आराधना...

अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना भी ईश्वर की सच्ची आराधना है।

कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए की गई भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ भक्ति है : पंडित रविकांत शास्त्री

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन भक्ति और कर्तव्य का बताया महत्वhttps://youtu.be/DMg4ytnMy1Y?si=n2SrZ690wYZZDbTO

छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं उनके परिवार द्वारा स्थानीय दशहरा मैदान में आयोजित माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन परिक्रमा वासी पंडित रविकांत शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और जीवन में कर्तव्यों के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए की गई भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ भक्ति है। कर्तव्यों को त्यागकर भक्ति करना उचित नहीं है, बल्कि जीवन की प्रत्येक जिम्मेदारी को निभाते हुए प्रभु का स्मरण करना ही सच्ची भक्ति है।

पंडित रविकांत शास्त्री ने नारद मुनि के भक्ति संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। सुख हो या दुख, अनुकूल समय हो अथवा विपरीत परिस्थितियां, हर स्थिति में राम नाम का स्मरण जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना भी ईश्वर की सच्ची आराधना है। मनुष्य को जीवन में कैसी भी परिस्थिति का सामना करना पड़े, उसे प्रभु श्रीराम के नाम का आश्रय नहीं छोड़ना चाहिए। राम नाम का निरंतर स्मरण मन को शांति, धैर्य और शक्ति प्रदान करता है।

कथा के दौरान सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बाबरिया, चौधरी चंद्रभान सिंह, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, गोपाल यदुवंशी, दानसिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, संजीव रंग यादव, उदय पटेल, सोनू सरस्वर, प्रदीप चौधरी, अनीस पटेल, दिनसु यादव, जुगल यादव, अमर सिंग मरावी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में धर्म, अध्यात्म और जीवन मूल्यों से जुड़े संदेशों का श्रवण किया।