छिंदवाड़ा। संभागीय महाविद्यालयीन वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन 14 नवंबर को वर्ल्ड वाइड जिम, वीआईपी रोड, छिंदवाड़ा में पीजी कॉलेज के तत्वावधान में किया जाएगा।
पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सुशील पटवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार जिलों के महाविद्यालयों के चयनित खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले निर्धारित वजन वर्गों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
बॉडीबिल्डिंग पुरुष वर्ग की वजन श्रेणियां: 60, 65, 70, 75, 80 एवं 85 किलोग्राम।
वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग की वजन श्रेणियां: 60, 65, 70, 75, 85, 95, 110 एवं 110+ किलोग्राम।
वेटलिफ्टिंग महिला वर्ग की वजन श्रेणियां: 49, 53, 57, 61, 69, 77, 86 एवं 86+ किलोग्राम।
इसी प्रकार पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता भी महिला एवं पुरुष वर्ग में निर्धारित वजन श्रेणियों के अनुसार आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का आयोजन 13 एवं 14 15 नवंबर को विभिन्न खेल विधाओं के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे 14 नवंबर को सुबह 9 बजे वर्ल्ड वाइड जिम, वीआईपी रोड, छिंदवाड़ा में अपने खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर के साथ रिपोर्टिंग करें।
डॉ सुशील पटवा
Home Uncategorized संभागीय महाविद्यालयीन वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 14 नवंबर को*
