सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कैंसर के दो गंभीर मंरीजों को इलाज के लिए दिलाए 5 लाख 50 हजार
- सांसद के प्रयासों से मिली राशि से कैंसर से पीड़ित दोनों मरीजों का नागपुर के अस्पतालों में होगा बेतहर इलाज
- सांसद के प्रयास के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता राशि
छिंदवाड़ा। दिन दुखियों की मदद के लिए हर दम तत्पर रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू लगातार मरीजों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से प्रतिमाह लाखों रूपयें की सहायता राषि उपलब्ध करा रहे है। सहायता राषि मिलने से मरीजों का छिन्दवाड़ा सहित अन्य महानगरों में बेहतर इलाज संभव हो पा रहा है। वर्तमान में सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कैंसर के दो गंभीर मंरीजों को इलाज के लिए 5 लाख 50 हजार की राशि उपलब्ध कराई है। सांसद के प्रयासों से मिली राशि से कैंसर से पीड़ित दोनों मरीजों का नागपुर के अस्पतालों में बेतहर इलाज हो सकेंगा। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों पांढुर्णा के शंकर नगर निवासी परिक्षित राउत एवं सौंसर के ग्राम पांगड़ी निवासी श्रीमति मालती भानगे के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए कैंसर की बिमारी की जानकारी दी और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया और कैंसर के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र प्रेषित कर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित दोनों के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ित व्यक्तिों के ईलाज के लिए 5 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है। उक्त राशि मिलने पर पीड़ित व्यक्तिों का नागपुर के अस्पतालों में बेतहर इलाज हो सकेगा। सहायता राशि मिलने पर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित व्यक्तिों एवं उसके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।



