Home CITY NEWS दीपावली के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मेजर अमित ठेंगे...

दीपावली के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मेजर अमित ठेंगे चौक को किया रोशन

  • दीपावली के अवसर पर सांसद से मिलने के लिए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन पहुंचे
  • सांसद ने लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं और खिलाई मिठाई

छिन्दवाड़ा। दीपावली के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मेजर अमित ठेंगे चौक पहुंचकर उन्हें दीप जलाकर रोशन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह पहला अवसर है कि किसी सांसद ने दीपावली के अवसर पर मेजर अमित ठेंगे चौक पर दीपक जलाकर उसे रोशन किया है।  

          रविवार और सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आमजन एवं समाजसेवी सांसद कार्यालय पहुंचे हुए थे। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मिठा किया। दीपावली के दिन शाम को सांसद बंटी विवेक साहू भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और समाजसेवियों के साथ मेजर अमित ठेंगे चौक पहुंचे और वहां बड़ी संख्या में दीपक जलाकर रोशनी की। सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा की गई इस पहल का समर्थन करने के लिए स्थानीय लोग भी यहां उपस्थित हुए और दीप जलाए। दीपावली के दिन और दुसरे दिन सोमवार को सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए सुबह से शाम तक लोगों का ताता लगा रहा। बड़ी संख्या में भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवियों सहित आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू को दीपावली की शुभकामनाएं दी।      

        उल्लेखनीय है कि रविवार और सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आमजन एवं समाजसेवी सांसद कार्यालय पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू को सभी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं सांसद बंटी विवेक साहू ने उनसे मिलने आए गणमान्य नागरिकों और पदाधिकारियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनका मुंह मिठा किया। छिन्दवाड़ा के मेजर अमित ठेंगे चौक पर रोशनी करने के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बिट्टू मंडराह, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सयोजक अंकित सोलंकी, सांसद प्रतिनिधि पप्पु ठाकुर, मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, रवि मालवी, अंकित ढोक, अविनाश शर्मा, आनंद गोहर सहित बडी संख्या में आमजन और समाजसेवी उपस्थित थे।

       सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला महामंत्री विजय पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत घई, माइकल पहाड़े, राहुल बंटी उईके, कृपाशंकर सूर्यवंशी, दारा जुनेजा, अशोक चौकसे, इंद्रजीत सिंह बैस, अरूण गदरे, विजेन्द्र चौहान, शिखर पांडे, श्रीमती कांता ठाकुर, अनिल गोयल, अनिल राय, जगेन्द्र अल्डक, रोहित पोफली, अलकेश लांबा, रिजवान कुरैशी, अरविन्द राजपुत, चंद्रकुमार चंदू जैन, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, मदन राय, बल्लू नागी व अन्य मंडल अध्यक्ष, चंद्रभान देवरे, संदीप चौहान, नीरज चौहान सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।