नर्मदा चिंतन महायज्ञ में आमंत्रित है आप – शेषराव यादव
वृक्ष ही प्रत्यक्ष है – आचार्य रविकांत शास्त्री जी
11 नवमबर से माँ नर्मदा ज्ञान यज्ञ एवं पंच निशान महोत्सव होगा
छिंदवाड़ा।भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री शेषराव जी यादव एवं राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य श्री रविकांत शास्त्री जी सात दिवसीय माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ एवं समर्थ पंच निशान महोत्सव के विषय में पत्रकार वार्ता ली।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पाण्डे, अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी, संत अनिकेत शुक्ला, संदीप सिंह चौहान उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ज्ञान यज्ञ में आप सादर आमंत्रित है। अवधूत दादा गुरु भगवान के मार्गदर्शन में सात दिवसीय माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ एवं समर्थ पंच निशान महोत्सव का आयोजन दशहरा मैदान 11 नवंबर से हो रहा है। सभी श्रद्धालु जनों से आग्रह है कि अवश्य पधारे।
राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य श्री रविकांत शास्त्री ने कहा कि वृक्ष ही प्रत्यक्ष है।इसके उन्होंने बताया कि बताया कि 11 नवंबर दिन बुधवार को वृक्ष कलश यात्रा निकलेगी, जो कि जलसंवर्धन के लिए अनोखी यात्रा है। 12 नवंबर को माँ नर्मदा माहात्म्य वर्णन होगा।13 नवंबर को माँ नर्मदा प्राकट्य उत्सव होगा। 14 नवम्बर को अनेक कल्पों में माँ नर्मदा की लीलाओं का वर्णन होगा।15 नवम्बर को माँ नर्मदा परिक्रमा महिमा एवं महत्व का आयोजन होगा। 16 नवम्बर को दादा गुरु भगवान का आगमन एवं नर्मदा तट के तीर्थों का वर्णन होगा। 17 नवम्बर को पंच निशान एवं आशीर्वचन ।18 नवम्बर को श्री दादा गुरु भगवान के आशीर्वचन एवं दर्शन वो महाप्रसाद का कार्यक्रम होगा। आप सभी श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित है।



