Home CITY NEWS डॉ. कृष्ण हरजानी ने प्रदेशवासियों को दी पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाएं

डॉ. कृष्ण हरजानी ने प्रदेशवासियों को दी पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाएं

  • वोकल फॉर लोकल को अपनाकर स्वदेशी उत्पादों को दें प्राथमिकता, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बनें सहभागी : डॉ. कृष्ण हरजानी

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. हरजानी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं भारतीय उद्यमियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर उनके परिश्रम को सम्मान दें और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।

उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनी रहे तथा मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करे। साथ ही उन्होंने सभी से दीपावली का पर्व प्रेम, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी भावना के साथ मनाने तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।