Home CITY NEWS सांसद बंटी विवेक साहू आज छिन्दवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में...

सांसद बंटी विवेक साहू आज छिन्दवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू आज 6 नवंबर को छिन्दवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सांसद श्री साहू आज सुबह 11ः30 बजे छिन्दवाड़ा के ग्राम धगड़िया में किसानों को निःशुल्क बीजो का वितरण करेंगे। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक ग्राम खुटिया एवं भानादेही में दीपावली के अवसर पर ग्रामीणजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मिठाई एवं पटाखों का वितरण करेंगे। शाम 5 बजे ग्राम थुनिया उदना में स्वामित्व अधिकार एवं पंजीयन योजना 2026 के तहत शतप्रतिशत पंजीयन व पंजीयन अभिलेखों का वितरण करेंगे