- सांसद ने ली सांसद खेल महोत्सव की बैंठक
- 28 नवंबर से 20 दिसंबर तक छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में होगी खेल गतिविधियां
छिंदवाड़ा। छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले के सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में सांसद खेल महोत्सव 2026 के तहत 28 नवंबर से 20 दिसंबर तक विभिन्न खेल गतिविधियां होगी। जिसमें आप सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुये सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाना है। इसके माध्यम से दोनों जिलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह बात सांसद कार्यालय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव की पहली बैंठक लेते हुये सांसद बंटी विवेक साहू ने कही। उन्होने कहा कि सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लाक स्थत पर सभी की जिम्मेदारी तय की जाएंगी। सांसद खेल महोत्सव की सभी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जायेगी।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जहां जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों एवं वार्ड स्तर तक के सभी खिलाड़ियों को सांसद खेल महोत्सव मे विभिन्न खेलों में खेलने का अवसर मिलेगा वहीं चयनित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी दिया जायेंगा। दोनों जिलों के प्रतिभागी सांसद खेल महोत्सव में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर आगामी औलम्पिक और राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जिलें का प्रतिनिधित्व करे। सांसद खेल महोत्सव प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
- सांसद ने की पंजीयन करने की अपील
सांसद बंटी विवेक साहू ने बैठक के दौरान आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराते हुए खिलाडियों को उक्त खेल महोत्सव का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करे। खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए शीघ्र ही ऑफलाइन फॉर्म के साथ ही वेबसाइट भी उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शिक्षकों व अधिकारियों से अपील की है कि वे भी उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए उन्हें सांसद खेल महोत्सव में शामिल कराये। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक खिलाडियों का पंजीयन कराने का आश्वासन सांसद बंटी विवेक साहू को दिया है।
- बैंठक में यह रहें प्रमुख रूप से उपस्थित
सांसद खेल महोत्सव की बैंठक में प्रमुख रूप से गयासुद्दीन पाशा, जावेद खान, संतोष साहू, नितिन खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, जिला खेल अधिकारी योगेश्वर चौरिया, भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी, अनुराग श्रीवास्तव, आनंद गिरीपुंजे, विक्रांत यादव, विक्रांत अहिरवार, पंकज पाटनी, विभिन्न संघों से आये अध्यक्ष एवं राकेश चौरसिया, आशय जैन, श्रेय जैन, पीटीआई और आयोजन समिति के सभी पदाधिकारीगण सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे।



