Home CITY NEWS 48 वार्डों में जल संकट को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

48 वार्डों में जल संकट को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

जितना जल, उतना ही कर सहित अन्य मांगों को लेकर आज कांग्रेस की रैली

-शहर कांग्रेस व कांग्रेस पार्षद दल के तत्वावधान में राजीव भवन से कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे कांग्रेसजन

-ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति व जल संकट से जूझ रही जनता के लिए मांगेंगे पर्याप्त पानी

-कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों का सौंपेंगे ज्ञापन

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 04 नवम्बर 2026 दिन बुधवार को कांग्रेस भाजपा शासित नगर पालिक निगम की अव्यवस्थाओं के खिलाफ हुंकार भरेगी। रैली निकालकर जनता के लिए नियमित व शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग करने के साथ ही अन्य आवश्यक मांगों का ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा जाएगा।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनू मागो ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में दोपहर 12.30 बजे राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शहर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस पार्षद दल के तत्वावधान में जल संकट से ननि क्षेत्र की जनता को निजात दिलाने की मांग को लेकर रैली निकाली जाएगी। रैली जिला अस्पताल, सिटी कोतवाली, अनगढ़ हनुमान मंदिर, महात्मा गांधी चौक से एक्सीलेंस स्कूल के बाजू से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। आयोजित रैली में जिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ, अनुसांगिक संगठन व मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित समय से राजीव भवन पहुंचकर रैली में शामिल होकर जनहित में आवाज उठाएं।

श्री मागो ने आगे कहा कि जलसंकट से जूझ रही जनता को भाजपा शासित नगर निगम से पानी की जगह सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। कांग्रेस अपने ज्ञापन के माध्यम से ना केवल जनता की मांग प्रशासन के समक्ष रखेगी साथ ही आवश्यक सुझाव भी रखेगी ताकि इस विपदा के समय में जनता को आवश्यकतानुसार पर्याप्त व नियमित शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि माननीय कमलनाथ जी व माननीय नकुलनाथ जी के कार्यकाल में भी इस तरह की स्थिति निर्मित हुई थी, किन्तु उनकी दूरगामी सोच और कार्यकुशलता से शहर पेयजल संकट के चपेट में आने बच गया था, क्योंकि नेताद्वय ने समय से पूर्व ही माचागोरा जलाशय से छिन्दवाड़ा तक पाइप लाइन बिछवा दी थी, वर्तमान में सिर्फ कागजों पर काम हो रहा है, जमीन खाली है।

———————————————-

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में हुई नियुक्ति

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में नवनियुक्तियां की गई है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे व जिला कांग्रेस संगठन महासचिव श्री गुरूचरण खरे से चर्चा के उपरांत जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी के द्वारा संगठन में नवनियुक्तियां की है। नवेगांव ब्लॉक एनएसयूआई अध्यक्ष पद पर ऋषि यदुवंशी मनोनित कि गए हैं। शासकीय महाविद्यालय चौरई अध्यक्ष पद पर शिवम सिंह ठाकुर (शिवा) व पीएम एक्सीलेंस कॉलेज अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी करण धारे को सौंपी है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति माननीय नकुलनाथ जी एवं माननीय कमलनाथ जी सहित कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार माना है।

——————————————

कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति

छिन्दवाड़ा:- कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, संगठन महासचिव श्री गुरूचरण खरे, चौरई  विधायक श्री चौधरी सुजीत सिंह, चौरई विधानसभा प्रभारी श्री राजीव तिवारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी श्री पप्पू यादव व चांद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज पटेल की अनुशंसा उपरांत श्री शिव चौरिया को चांद ब्लॉक कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।