Home CITY NEWS मध्य प्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम रवाना

मध्य प्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम रवाना

छिंदवाड़ा – राज्य स्तरीय कैडेट, यूथ (बालक बालिका)  एवं जूनियर सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 29-30 नवंबर को इंदौर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिला संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस के नेतृत्व में जिले की टीम प्रतिनिधित्व करेगी।

जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रविकांत अहिरवार ने बताया कि मध्य प्रदेश चैंपियनशिप दो चरणों में आयोजित होंगी प्रथम चरण 29- 30 नवंबर को  कैडेट यूथ (बालक बालिका) जूनियर सीनियर महिला वर्ग की चैंपियनशिप आयोजित होगी । द्वितीय चरण ( तिथि स्थान निर्धारित होना शेष ) जो जूनियर सीनियर पुरुष वर्ग का है । 

 *खिलाड़ियों में*—

यूथ पुरुष: हर्ष धामने, मोहक विश्वकर्मा, प्रियांश राजपूत।

 महिला: जिज्ञासा बघेल, हर्षिता बादशाह 

सभी खिलाड़ियों को संघ पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह बैस , रविकांत अहिरवार हजारीलाल सोनी,  विक्रांत अहिरवार ,डा सुशील पटवा, जावेद खान,राहुल दुबे, मनीष बत्रा, पूजा तिवारी, रोमी पटेल, प्रीतम सिब्बा ,  डा रामशंकर दियावार अन्य सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए टीम को रवाना किया 

टीम के कोच हरिओम नामदेव मैनेजर पूजा तिवारी होंगे।