Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में सजेगा मध्य प्रदेश इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल का महाकुंभ

छिंदवाड़ा में सजेगा मध्य प्रदेश इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल का महाकुंभ

छिंदवाड़ा में सजेगा मध्य प्रदेश इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल का महाकुंभ
(पी जी कॉलेज का आयोजन)
उच्च शिक्षा खेल कलेंडर के तहत 1 एवं 2 दिसंबर को प्रदेश की 12 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्सलेंस शास पी जी कॉलेज छिंदवाड़ा में दिखाएंगे दमखम, राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ होगी भव्य चैंपियनशिप

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 1 एवं 2 दिसंबर को छिंदवाड़ा में किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की 12 यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न यूनिवर्सिटियों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के सफल, व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के मार्गदर्शन पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. सुशील कुमार पटवा ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए आयोजन समिति का गठन किया।
प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के अनुरूप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें भाग लेने वाली सभी 12 यूनिवर्सिटीयों की टीमों के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के ठहरने, भोजन, परिवहन, स्वागत एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक यूनिवर्सिटी की टीम के आगमन पर स्वागत एवं रिसेप्शन समिति द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा तथा संबंधित टीम को निर्धारित आवास एवं अन्य सुविधाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित खेल नियमों के अनुसार प्रॉपर नॉकआउट सिस्टम से किया जाएगा। इसके लिए मैच संचालन, तकनीकी व्यवस्था, खेल मैदान, निर्णायक मंडल एवं समय-सारणी की जिम्मेदारियां अलग-अलग समितियों को सौंपी जाएंगी।
आयोजन समिति के गठन के दौरान डॉ. सुशील कुमार पटवा, रविकांत अहिरवार, रमाशंकर दियावार, जितेंद्र कुमार, बबलू डेहरिया, रवि दीक्षित, मोनिका परिहार, अरविंद दुबे, अजय तेलांक एवं राजेश नाथ उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया।