Home CITY NEWS नगर निगम का अवैध कॉलोनी पर एक्शन , अवैध कॉलोनी के जाल...

नगर निगम का अवैध कॉलोनी पर एक्शन , अवैध कॉलोनी के जाल से बचे

कुसमैली में अवैध कॉलोनी और शासकीय भूमि पर कब्जे पर निगम आयुक्त ने की कार्रवाई

छिंदवाड़ा। बिना वैधानिक अनुमति के शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु अतुलकर और संबंधित उपयंत्री के साथ कुसमैली स्थित पंचायत भवन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन के पीछे रातोंरात अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने की गतिविधि सामने आई, जहां जमीन को समतल कर मिट्टी से सड़क बनाकर कॉलोनी का स्वरूप दिया जा रहा था। इस पर आयुक्त श्री सी.पी. राय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही कठोर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु अतुलकर एवं उपयंत्री श्री भानु सूर्यवंशी ने स्थल का बारीकी से मौका परीक्षण किया और उपलब्ध राजस्व व तकनीकी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान यह गंभीर अनियमितता उजागर हुई कि संबंधित भूमि स्वामी व कॉलोनाइजर द्वारा न केवल बिना नगर निगम की कॉलोनी विकास अनुमति लिए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, बल्कि अवैध रूप से शासकीय भूमि पर भी कब्जा कर उसका उपयोग अपनी अनधिकृत कॉलोनी को विकसित करने में किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम आयुक्त ने मौके पर मौजूद उपयंत्री को तत्काल पंचनामा प्रतिवेदन तैयार कर मिट्टी से निर्मित की जा रही सड़क को तोड़ने तथा संबंधित को नोटिस जारी कर कॉलोनी को अवैध कॉलोनी घोषित करने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) को तत्काल सूचना प्रेषित की गई है। वहीं, बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने के मामले में संबंधित कॉलोनाइजर और भूमि स्वामी को कॉलोनी विकास अधिनियम के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
निगम प्रशासन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में संतोषप्रद उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो नगर निगम कॉलोनी विकास अधिनियम के अंतर्गत कठोरतम वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाएगा। इस दौरान आयुक्त श्री सी.पी. राय ने नगरवासियों से भी अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों के प्रलोभन और जाल में कतई न फंसें। कोई भी भूखंड क्रय करने से पूर्व संबंधित कॉलोनी की वैध विकास अनुमति, भूमि के स्वामित्व तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भलीभांति परीक्षण करें और पूर्णतः संतुष्ट होने के बाद ही भूखंड क्रय करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की वैधानिक, वित्तीय या प्रशासनिक पबिना वैधानिक अनुमति के शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु अतुलकर और संबंधित उपयंत्री के साथ कुसमैली स्थित पंचायत भवन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन के पीछे रातोंरात अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने की गतिविधि सामने आई, जहां जमीन को समतल कर मिट्टी से सड़क बनाकर कॉलोनी का स्वरूप दिया जा रहा था। इस पर आयुक्त श्री सी.पी. राय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही कठोर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु अतुलकर एवं उपयंत्री श्री भानु सूर्यवंशी ने स्थल का बारीकी से मौका परीक्षण किया और उपलब्ध राजस्व व तकनीकी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान यह गंभीर अनियमितता उजागर हुई कि संबंधित भूमि स्वामी व कॉलोनाइजर द्वारा न केवल बिना नगर निगम की कॉलोनी विकास अनुमति लिए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, बल्कि अवैध रूप से शासकीय भूमि पर भी कब्जा कर उसका उपयोग अपनी अनधिकृत कॉलोनी को विकसित करने में किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम आयुक्त ने मौके पर मौजूद उपयंत्री को तत्काल पंचनामा प्रतिवेदन तैयार कर मिट्टी से निर्मित की जा रही सड़क को तोड़ने तथा संबंधित को नोटिस जारी कर कॉलोनी को अवैध कॉलोनी घोषित करने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) को तत्काल सूचना प्रेषित की गई है। वहीं, बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने के मामले में संबंधित कॉलोनाइजर और भूमि स्वामी को कॉलोनी विकास अधिनियम के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
निगम प्रशासन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में संतोषप्रद उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो नगर निगम कॉलोनी विकास अधिनियम के अंतर्गत कठोरतम वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाएगा। इस दौरान आयुक्त श्री सी.पी. राय ने नगरवासियों से भी अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों के प्रलोभन और जाल में कतई न फंसें। कोई भी भूखंड क्रय करने से पूर्व संबंधित कॉलोनी की वैध विकास अनुमति, भूमि के स्वामित्व तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भलीभांति परीक्षण करें और पूर्णतः संतुष्ट होने के बाद ही भूखंड क्रय करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की वैधानिक, वित्तीय या प्रशासनिक परेशानी से बचा जा सके।