Home Uncategorized आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने उठाया शिक्षकों के न्यायोचित अधिकारों का मुद्दा,...

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने उठाया शिक्षकों के न्यायोचित अधिकारों का मुद्दा, रिक्त पदों पर निष्पक्ष काउंसलिंग की मांग।

बीएसी-सीएसी काउंसलिंग में पूर्व से उच्च पद प्रभार पर कार्यरत शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने उठाया शिक्षकों के न्यायोचित अधिकारों का मुद्दा, रिक्त पदों पर निष्पक्ष काउंसलिंग की मांग।

छिंदवाड़ा। जिले में बीएसी एवं सीएसी पदों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाने तथा पूर्व से उच्च पद प्रभार पर कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, जिला छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र छिंदवाड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए माननीय सांसद महोदय को भी ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि जिले के कई माध्यमिक शिक्षक पूर्व से उच्च पद प्रभार के अंतर्गत बीएसी/सीएसी पदों पर कार्य करने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर चुके थे। इसके बावजूद उन्हें संपन्न हुई काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं दिया