Home CITY NEWS सेवा कार्यों व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही विशेष पूजा अर्चना कर...

सेवा कार्यों व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही विशेष पूजा अर्चना कर पूर्व सीएम कमलनाथ का मनाया जन्मदिन

सादगी, सद्भाव व हर्षोल्लास का छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में दिखा माहौल

 -राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में हुई धर्मसभा में धर्मगुरुओं ने दी शुभाशीष

-जगह-जगह केक काटा गया, मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना, आतिशबाजी कर मनाई खुशियां

छिन्दवाड़ा:- देश, प्रदेश व जिले के सर्वमान्य नेता माननीय कमलनाथ जी का जन्मदिन छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही पूजा अर्चना कर सादगी व सद्भाव के साथ हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माननीय कमलनाथ जी का जन्मदिन मनाया गया। हैप्पी बर्ड डे व तुम जियो हजारों साल की दुआओं के साथ कांग्रेसजन ने अपने लाड़ले जनप्रतिनिधि का जन्मदिन पूर्ण उल्लसा व उत्साह के साथ मनाया गया।

जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस व युवक कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में सर्वप्रथम धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्म गुरुओं ने कहा कि मंत्रोच्चार करते हुए कहा कि श्री हनुमान जी महाराज के परम भक्त कमलनाथ जी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान नेक दिल माननीय कमलनाथ जी को पूर्ण स्वस्थ व दीर्घायु जीवन प्रदान करें। सम्पूर्ण सिख समाज की ओर से वाहे गुरू जी से अरदास करते हुए माननीय कमलनाथ जी को बधाइयां एवं उनके तंदुरुस्त जीवन की प्रार्थना की। बेहद ही खुशी की बात है कि हम अपनी जुबान के धनी और व्यक्तित्व के धनी कमलनाथ जी का जन्मदिन मना रहे हैं और अल्लाह ताला से दुआ करते हैं कि हम उनका सौ साल का जश्न मनाएं। मुबारकबाद देते हुए सभी का दिल जीतने वाले व मद्दगार माननीय कमलनाथ जी को बधाई देते हुए परमपिता परमेश्वर से उनकी सलामती की दुआ मांगी। आदिवासी समाज की ओर से माननीय कमलनाथ जी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। सभी धर्मगुरूओं ने माननीय कमलनाथ जी को शुभाशीष दी। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने समस्त धर्मगुरूओं का सम्मान किया जिसके पश्चात कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरूओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर माननीय कमलनाथ जी का जन्मदिन मनाया जिसके उपरांत जमकर रंगबिरंगी आतिशबाजी की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने जिले के सर्वमान्य नेता माननीय कमलनाथ जी सम्पूर्ण जिलेवासियों व जिला कांग्रेस परिवार की ओर से एवं पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उइके ने पांढुर्ना जिलेवासियों व पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई दी। आयोजित कार्यक्रम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनू मागो, युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोलू पटेल सहित कांग्रेस के समस्त