- सांसद खेल महोत्सव में आज 862 फॉर्म हुए वितरित
- क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाडियों में होड
छिन्दवाड़ा। छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सांसद श्री बंटी विवेक साहू के दिषा निर्देषन एवं सरंक्षण में जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेड के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज संतपुड़ा टाईगर्स, जुनियर एक्सीलेंस, सतपुड़ा 11 व दिषान्त क्लब विजेता रहे जिन्होंने अगले चक्र में प्रवेष किया क्रिकेट स्पर्धा प्रभारी बिट्टू मंडराह एवं संदीप मालवी ने बताया कि आज भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 28 जुनियर सिनीयर वर्ग की टीमों ने अपना पंजियन करवाया है, आज तक प्राप्त आकड़ों के अनुसार सांसद खेल कप क्रिकेट टेनिस बॉल प्रतियागिता में 200 से अधिक टीमों का पंजियन हो चुका है। टीमों की अधिकता के कारण प्रतिदिन 10-10 ओवर के 4 मैच करवाए जा रहे है। जिसमें विशेष रूप से शहरी खिलाड़ियों के साथ-साथ दूरस्त ग्रामीण अंचल के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। 19 नवम्बर को छत्रपति षिवाजी क्लब विरूध राज इलेवन, योजना वारीयर्स विरूध बरारीपुरा नरभकक्षी क्लब, जुनियर नवीन जवाहर विरूध चन्दनगांव टाईगर्स, युनाईटेट इलेवन विरूध फ्रेंडस इलेवन के मध्य खेला जावेगा। बिट्टू मंडराह ने बताया कि क्रिकेट के प्रति खिलाडियों का उत्साह देखते हुए प्रवेष तिथि 20 नवम्बर तक कर दी गई है। मैचों के आयोजन में रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, वसीम खान, राशिद खान, योगेश चंद्रवंशी, सुधीर ताम्रकार, विवेक बिट्टू भाऊ, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाय प्रदान कर रहे है, खेल समिति के संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि सांसद महोदय की मंशानुरूप क्रिकेट की प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है जो कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है। प्रति दिन 17 वर्ष आयु वर्ग समूह व सिनीयर वर्ग के मैच आयोजित किये जा रहे है।
आयोजन समिति सदस्य जावेद खान एवं श्रेय जैन ने बताया कि पंजीयन फॉर्म का वितरण निरंतर ओलंपिक संघ कार्यालय, सांसद कार्यालय बॉस्केटबॉल संघ कक्ष से जारी है। संघ से दिनांक 18 नवम्बर को 862 फॉर्मो का वितरण खिलाड़ियों, खेल प्रषिक्षकों, खेल संघों एवं खेल संबंधित टीमों को किया गया। समिति के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने बताया कि अन्य खेलों क प्रवेष हेतु खिलाड़ी अपना पंजीयन ऑनलाईन लिंक के माध्यम से भी 2 दिसंबर तक करवा सकते है। इस वर्ष 32 खेलों का महाकुंभ 5 दिसंबर से 18 दिसंबर के मध्य छिन्दवाड़ा नगर एवं जिले के विभिन्न खेल भवन एवं मैदानों में आयोजित किया जा रहा है। यह स्पर्धा सांसद महोदय के निर्देश एवं मंसाअनुरूप खिलाड़ियों का प्रोत्साहित करने हेतु निःशुल्क रखी गई है।


