Home Uncategorized आज पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया...

आज पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा

आज पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा

-जिलेभर में मानव सेवा से जुड़े कार्यों के साथ ही सर्वधर्म सभा व पूजन पाठ का होगा आयोजन

-राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में होगी भजन संध्या व रंग बिरंगी आतिशबाजी

-देर रात तक चलेगा आयोजनों का सिलसिला, कांग्रेस ने बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा

छिन्दवाड़ा:- विकास पुरूष, जन-जन के लोकप्रिय नेता मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी का जन्मदिन दिनांक 18 नवम्बर 2026 दिन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रात: काल से ही छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में कांग्रेसजन के द्वारा मानव सेवा से जुड़े कार्य किए जाएंगे, धार्मिक स्थलों पर पूजन, अर्चन, अरदास, इबादत व प्रार्थना कर माननीय कमलनाथ जी के स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।

 माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम प्रात: 9 बजे कांग्रेसजन अनगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा, अर्चना व विशेष अनुष्ठान कर स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे साथ ही जिले की सुख, शांति व समृद्धि हेतु प्रार्थना की जाएगी। प्रात: 9.15 बजे छोटी बाजार स्थित नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर, श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना व तारण तरण जैन मंदिर में पूजा अर्चना कर माननीय कमलनाथ जी की दीर्घायु की कामना करेंगे तदोपरांत भैयाजी की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। समस्त कांग्रेसजन जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल वितरण करेंगे। प्रात: 10.30 बजे वृद्धाश्रम में केक काटकर वृद्धजनों का सम्मान व उन्हें भोजन कराया जाएगा। दोपहर में सिद्ध सिमरिया धाम में पूजन अर्चना की जाएगी।

शाम 05 बजे राजीव भवन में होगी सर्वधर्म सभा:-

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनू मागो ने बताया कि दोपहर में खजरी चौक पर केक काटकर माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिन की खुशियां मनाई जाएगी। अपराहृ 04 बजे राजीव भवन में कांग्रेस झुग्गी झोपडी़ प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांय 05 बजे राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना‌ सभा का आयोजन किया जाएगा। सांय 06 बजे धर्म गुरुओं द्वारा माननीय कमलनाथ जी को आर्शी वचन देकर जन्मदिन पर केक काटा जाएगा। समस्त धर्मगुरूओं का सम्मान कांग्रेस परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा, तदोपरांत जोरदार व रंग बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में आमजन सहित रहेंगे।

सुप्रसिद्ध भजन गायिका देंगी भक्ति गीतों पर प्रस्तुति:-

श्री मागो ने बताया कि केक काटने के उपरांत राजीव भवन सुमधुर भजन संध्या का आयोजन किया गया है। रात्रि 07 बजे भजन संध्या प्रारंभ होगी। भारत का बच्चा, बच्चा भजन की सुप्रसिद्ध गायिका पूजा गोल्हानी के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या के उपरांत रात्रि 8.30 बजे राजीव भवन में स्वभोज किया आयोजन किया गया है।  

मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में होगा सुंदरकाण्ड पाठ

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर सांय 06 से राजीव गांधी बस स्टैंड पर संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेता सचिन वानखेड़े द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत हर्षोल्लास के साथ कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रात्रि 08 बजे केक काटकर खुशियां मनाई जाएगी।