Home CITY NEWS देर रात सुतली बम बरी

देर रात सुतली बम बरी

उमरानाला में देर रात तक उपद्रव, लोगों के ऊपर फेंके सुतली बम: थाने में शिकायत
शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराज़गी https://youtube.com/shorts/B9Mb-EGsQxI?si=r0o4rGwe8qqigQ_M

सूचना तंत्र छिंदवाड़ा। उमरानाला जाम रोड मुख्य मार्ग पर दीपावली के देर रात तक आतिशबाजी और हुड़दंग से परेशान होकर रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। समस्त पड़ोसियों की ओर शिकायत आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पिछले दो वर्षों से दीपावली की रात करीब 10:30 बजे से देर रात 2 बजे तक 30 से 40 युवक एकत्रित होकर सड़क पर जमकर पटाखे फोड़ते और फायरिंग करते हैं। कुछ युवक चलते वाहनों से घरों के सामने रस्सी बम फेंकते हैं, वहीं राहगीरों की ओर भी पटाखे फेंके जाते हैं। इस साल भी यही हुआ। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। कुछ उधमी युवा सुतली बम जलाकर एक- दूसरे पर फेंकते दिखाई दे रहें हैं। इससे लोगों के दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ आसपास के कच्चे कवेलू वाले मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। देर रात तक होने वाले शोर-शराबे से बुजुर्गों और छोटे बच्चों की नींद भी प्रभावित हुई। रहवासियों ने पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर पुलिस गश्त बढ़ाने और हुड़दंग को कम करने की मांग की है। हालांकि इस शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराज़गी दिखी।