Home Uncategorized नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए 11 नवंबर को होगा जिला स्तरीय चयन...

नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए 11 नवंबर को होगा जिला स्तरीय चयन ट्रायल*

नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए 11 नवंबर को होगा जिला स्तरीय चयन ट्रायल*

*मोदीनगर में 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगी एज-रिस्ट्रिक्टेड कैडेट नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप*

छिंदवाड़ा। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में 28 से 30 दिसंबर 2026 तक एज-रिस्ट्रिक्टेड कैडेट नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मध्य प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ, इंदौर द्वारा 15 नवंबर को इंदौर में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें निर्धारित क्वालीफाइंग वेट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ने जिले के सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर अपने कोच के साथ चयन स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने खिलाड़ियों को समय-सीमा एवं निर्धारित क्वालीफाइंग वेट का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला वेटलिफ्टिंग संघ छिंदवाड़ा के सचिव रविकांत अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल की क्वालीफाइंग वेट सूची जिला संघ को प्राप्त हो चुकी है। इसी के आधार पर जिला वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा 11 नवंबर को जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, ताकि योग्य खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश के चयन ट्रायल में शामिल होने का अवसर मिल सके।

जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया 11 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे वर्ल्ड वाइड जिम, वीआईपी रोड, छिंदवाड़ा में आयोजित की जाएगी।