Home CITY NEWS भाजपा सरकार में सीएम राईज विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल रही बेहतर...

भाजपा सरकार में सीएम राईज विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल रही बेहतर सुविधाएं : बंटी विवेक साहू

  • सांसद ने गुरैया सीएम राईज स्कूल में विधार्थियों को 21 बसों की सौगात
  • सांसद ने गुरैया सीएम राईज स्कूल में किया बस सेवा का शुभारंभ और बच्चों से किया संवाद

छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरैया में स्थित सीएम राईज स्कूल में गुरूवार की शाम को जहा बस सेवा का शुभारंभ किया वहीं सीएम राईज स्कूल में अध्यनरत विधार्थियों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार पूर्वक संवाद भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरैया सीएम राईज स्कूल में विधार्थियों को 21 बसों की सौगात दिलाई है।

          इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और सहयोग से सीएम राईज विद्यालयों के माध्यम से आदिवासी और ग्रामीण अंचलों में निवासरत विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाओं के साथ अध्यापन कार्य कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी मन लगाकर और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए उत्कृष्ट स्थान हासिल करे। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में मौजूद विधार्थियों से संवाद किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने विद्यालय में प्राचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाओं से भी चर्चा करते हुए विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और कुछ सुझाव भी दिए।

        उल्लेखनीय है कि गुरैया में स्थित सीएम राईज स्कूल में लंबे समय से विधार्थियों के लिए बस सेवा की मांग की जा रही थी। इस संबंध में विधार्थियों के पालक गणों एवं स्कूल प्रबंधक द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए स्कूल में बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। जिसे लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने उच्च अधिकारियों से चर्चा करते हुए स्कूल में बस सेवा प्रारंभ करने का निवेदन किया था। सीएम राईज स्कूल में 21 बसों सेवा शुरू हो जाने से 15 किलोमीटर दूर से आने वाले विधार्थियों को विधालय आवागमन करने में सुविधा मिल सकेगी। विदित हो कि विधालय में वर्तमान में 1997 विधार्थी अध्यनरत है। जिसमें से 1457 विधार्थियों को बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवीय, भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, विशवेन्द्र बैस, राजकुमार अहिरवार, संदीप साबले, कुलदीप कराड़े, गोपाल कराड़े, करण यदुवंशी, प्राचार्य अब्दुल हक खान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सांदीपनी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।