Home CITY NEWS कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : शैलेन्द्र पटेल

कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : शैलेन्द्र पटेल

  • कुंडा मंडल में वन संचार कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं ने साझा किए आनंद और आत्मीयता के पल

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कुंडा मंडल में आयोजित ‘वन संचार’ कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम में मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रकृति के सुरम्य वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद, हंसी-मजाक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से एक-दूसरे के साथ आत्मीय पल साझा किए।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता, आपसी समन्वय और उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। सभी ने एक परिवार की तरह साथ समय बिताया और यादगार पलों को साझा किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, आत्मीयता, सहयोग और पारिवारिक भाव से जुड़ा एक विशाल परिवार है। कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति और आधार हैं। उनकी सक्रियता, मेहनत और समर्पण से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे को समझने, विचार साझा करने और आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और अपनापन बनाए रखना भी आवश्यक है। प्रकृति के सानिध्य में इस तरह के आयोजन मन को नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करते हैं। सामूहिक सहभागिता से कार्यकर्ताओं में नई उमंग, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का भाव मजबूत होता है। उन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही एकजुटता और सामूहिक भावना भविष्य में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

वन संचार कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल के साथ जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा ऋषि पटेल मंडल अध्यक्ष धर्म वर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिप्रसाद वर्मा अशोक शर्मा जनपद सदस्य मोनू शर्मा  रिक्खीराम वर्मा संतोष वर्मा धनराज वर्मा क्षेत्र के  सरपंच साथीगण और मंडल पदाधिकारीगण  उपस्थित रहे ।