Home CITY NEWS चौराहा सुने ,सिग्नल बंद ,लापरवाह व्यवस्था पर कांग्रेस ने सदा निशान

चौराहा सुने ,सिग्नल बंद ,लापरवाह व्यवस्था पर कांग्रेस ने सदा निशान


-चौराहे सूने, सिग्नल बंद, सड़कें जाम – लापरवाह व्यवस्था पर कांग्रेस ने साधा निशाना

छिंदवाड़ा:- जिला मुख्यालय यातायात व्यवस्था के बोझ से कराह रहा है। प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर रोजाना लग रहा जाम, सड़कों पर फैला अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और ऑटो की मनमानी ने आवागमन को दूभर कर दिया है। मिनटों का सफर घंटों में बदल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी निष्क्रिय बना हुआ है।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले ने कहा कि शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस विभाग सीधे तौर पर जिम्मेदार है। चौराहों पर पुलिस की अनुपस्थिति, बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई का अभाव – यह सब विभाग की लापरवाही का प्रमाण है। यातायात पुलिस का दायित्व केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना है। परंतु छिंदवाड़ा में स्थिति इसके विपरीत है। जहां व्यवस्था होनी चाहिए, वहां सन्नाटा है और जहां कार्रवाई होनी चाहिए, वहां मौन है।

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस की निष्क्रियता के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं, अवैध पार्किंग को बढ़ावा मिल रहा है और ऑटो संचालन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया है। इसका खामियाजा आम नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी, बुजुर्ग और मरीज भुगत रहे हैं।

प्रमुख मांगें:-

1. प्रमुख चौराहों पर तत्काल स्थायी यातायात पुलिस तैनात की जाए।

2. बंद ट्रैफिक सिग्नलों को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

3. अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो।

4. ऑटो के लिए तत्काल व्यवस्थित स्टैंड निर्धारित किए जाएं।

5. यातायात नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो।

कपाले ने चेतावनी दी कि यदि यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करेगी। छिंदवाड़ा को अब आश्वासन नहीं, तत्काल जाम-मुक्त, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात चाहिए।