अंतर संभागीय महाविद्यालयीन , पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप सम्मान
- प्रियांशु पहाड़े बने स्ट्रांग मैन ऑफ छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी
छिंदवाड़ा। अंतर संभागीय तीन दिवसीय महाविद्यालयीन वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन 14 नवंबर को वर्ल्ड वाइड जिम, वीआईपी रोड, छिंदवाड़ा में पीजी कॉलेज के तत्वावधान में किया
पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सुशील पटवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार जिलों के महाविद्यालयों के चयनित खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल जैन एवं विशेष अतिथि स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकेश सोनी अजय ठाकुर शरद स्टीफन रविकांत अहिरवार माइक प्रकाश रवि दीक्षित एवं अन्य स्पोर्ट्स ऑफिसर उपस्थित थे
खेल प्रभारी रविकांत अहिरवार ने बताया कि पावरलिफ्टिंग स्ट्रांग मैन का डिवीजन का पुरस्कार प्रियांशु पहाड़ी ने प्राप्त किया ।
पुरुष वर्ग पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रियांशु पहाड़े, ने कुल टोटल 600 किलोग्राम वजन उठाया जंबोलकर, ऋषभ धुर्वे, रोनिश सिंह , थे इसी प्रकार महिला वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त आर्य शुक्ला, नंदिनी साहू,अदिति बैरागी, हर्षिता बादशाह ।
निर्णायक की भूमिका में
मुख्य निर्णायक रविकांत अहिरवार सलीम खान विक्रांत अहिरवार पूजा तिवारी गोविंद चौहान राजा बुनकर थे
ऑफिशल की भूमिका में मोनिका परिहार विक्रम कुवरेती राजेंद्र धुर्वे आदित्य ठाकुर हर्ष धामने ।
प्रतियोगिता का आयोजन 14एवं 15 16 नवंबर को विभिन्न खेल विधाओं के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
पावरलिफ्टिंग में ओवरआल चैंपियन पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा रहा ।



